Search

सिमडेगा: कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने थामा JMM का दामन

Simdega: रांची के हरमू स्थित जेएमएम पार्टी कार्यालय में सिमडेगा के कांग्रेस पार्टी व झारखंड पार्टी के कई नेताओं ने जेएमएम पार्टी का दामन थाम लिया है. जेएमएम पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय की मौजूदगी में इन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. जिन नेताओं ने जेएमएम पार्टी की सदस्यता ली उनमे सुनील सुरीन ( झारखंड पार्टी), रैमन बा (कांग्रेस पार्टी), तारामणि सोरेंग (कांग्रेस पार्टी), रोशनी कुल्लू (वर्त्तमान मुखिया), ज्योति डांग (कांग्रेस पार्टी), बाबू लाल बड़ाईक, (कांग्रेस पार्टी) शामिल हैं. सभी नेता अपने समर्थकों के साथ जेएमएम जिला अध्यक्ष अनील कन्डूलना व जिला सचिव सफिकउल इस्लाम खान के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-absconding-accused-who-cheated-crores-arrested-from-ranchi/">जमशेदपुर

: करोड़ों की ठगी करने वाला फरार आरोपी रांची से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp