Search

 
 
 

सिमडेगा : आदिवासी लोहरा समाज की बैठक, एकता पर जोर

 
Simdega/Theithethitaitangar: 25 फरवरी को आदिवासी लोहरा समाज का वार्षिक सम्मेलन को लेकर आदिवासी लोहरा समाज की बैठक हुई. अध्यक्ष वासुदेव तिर्की की अध्यक्षता में बैठक ठेठइटांगार प्रखंड के दुमकी पंचायत के करंजो में हुई. बैठक में आदिवासी लोहरा समाज के विकास और समाज को सुसंगठित करने पर चर्चा की गई. साथ ही लोहरा समाज के वार्षिक सम्मेलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई. बैठक में काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं. लोहरा समाज कैसे विकसित हो इसको लेकर महिलाओं ने भी अपनी राय रखी. आदिवासी लोहरा समाज के जिला संगठन सचिव सह कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष मुनेश्वर तिर्की ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब समाज के लोग एक साथ रहें, वार्षिक सम्मेलन में सभी लोगों को बाढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर हमें आदिवासी लोहरा समाज कू एकजुटता का परिचय देना है.बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी लोहरा समाज जिला अध्यक्ष वासुदेव तिर्की, जिला उपाध्यक्ष हीराराम, जिला संगठन सचिव मुनेश्वर तिर्की,टी टंगर प्रखंड अध्यक्ष कालू इंदवार सहित काफी संख्या में महिलाएं और आदिवासी लोहरा समाज के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/jmm-fast-tomorrow-to-protest-against-harassment-of-hemant/">हेमंत

को प्रताड़ित करने के विरोध में झामुमो का अनशन कल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही