Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : पीएम आवास योजना को लेकर बैठक, जल्द से जल्द आवास निर्माण करने के निर्देश

Advertisement
Advertisement
Simdega : जिले के कोलेबिरा प्रखंड के नवटोली पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीणों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बैठक की. नवाटोली पंचायत के प्रधानमंत्री आवास के वैसे लाभुक जो वित्तीय वर्ष 2016-17 से लेकर 2021 तक एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 के जो लाभुक हैं, वह अपना घर अभी तक बनाकर पूर्ण नहीं कर पाए हैं. वैसे लाभुकों के साथ इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार नवाटोली पंचायत की मुखिया कल्पना देवी उप मुखिया दिवाकर दास लाभुकों के साथ सीधे वार्ता करने हेतु बैठक बुलाई, जिससे उनके समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके. साथ में 5 सितंबर 2022 तक जो लाभुक अपने मकान का कार्य कर पूर्ण नहीं कर चुके हैं. वैसे लाभुक अपना मकान जल्द से जल्द बनाकर पूरा करेंगे एवं जिन का मकान रूफ लेवल तक बन चुका है वह लगभग एक सप्ताह के अंदर अपने मकान का ढलाई करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें–लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-there-is-a-wave-of-happiness-among-the-employees-due-to-the-implementation-of-the-old-pension-scheme/">लातेहार:

पुरानी पेंशन योजना लागू होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर

2021-22 में कुल 99 आवास निलंबित

नवटोली पंचायत अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से लेकर वर्ष 2021-22 तक कुल 17 योजनाएं अपूर्ण है एवं वर्ष 2021-22 में कुल 99 आवास निलंबित है जिसके कारण बाकी लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार सभी निलंबित आवास को सितंबर माह तक हर हाल में पूर्ण करना है. बैठक में ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान तीन चार कमरों का मनाया जा रहा है जिसके कारण लाभुक के द्वारा अधिक खर्च हो जाने के कारण मकान का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है और वैसे लाभुक जो प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा किसी बीमारी खेती बारी अथवा अन्य कार्यों में खर्च कर दिए हैं. वैसे लाभुक अपने सगे संबंधियों से मदद लेकर जल्द से जल्द अपना मकान बनाकर तैयार करें ताकि जितने भी आवास हैं, सभी पूर्ण होने के बाद ही बाकी के लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके. मौके पर नवाटोली मुखिया कल्पना देवी उप मुखिया दिवाकर दास किशन कुमार के अलावा पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-12-children-of-mount-brescia-school-unconscious-in-class-room-admitted-to-nursing-home/">धनबाद

: माउंट ब्रेसिया स्कूल के 12 बच्चे क्लास रूम में बेहोश, नर्सिंग होम में भर्ती [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही