Search

 
 
 

सिमडेगा : PLFI उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगे पोकलेन में की आगजनी

 
Simdega :  सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित डुमरडीह में उग्रवादियों ने देर रात  निर्माण कार्य में लगे विनोद कुमार जैन कंस्ट्रक्शन के पोकलेन को आग के हवाले कर दिया. पीएलएफआई उग्रवादी हथियार से लैस होकर आये और सड़क निर्माण कार्य में लगे पोकलेन में आग लगा दी. आगजनी की घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद  कोलेबिरा थाना प्रभारी प्रभात कुमार, बसिया थाना प्रभारी, बसिया और सिमडेगा के एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि लेवी को लेकर उग्रवादियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. (पढ़ें, दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-cbi-will-interrogate-arvind-kejriwal-today-tight-security-outside-aap-office/">दिल्ली

शराब घोटाला : अरविंद केजरीवाल से आज CBI करेगी पूछताछ, मुख्यालय-आप कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा)

19 जनवरी को भी उग्रवादियों ने जेसीबी और पानी टैंकर को आग के हवाले कर दिया

पीएलएफआई उग्रवादियों ने इससे पहले 19 जनवरी को भी सिमडेगा में आगजनी की थी. जलडेगा थाना क्षेत्र के ओड़गा रेलवे स्टेशन के पास निर्माण में लगी जेसीबी और पानी टैंकर को आग के हवाले कर दिया था. हथियारबंद उग्रवादियों के दस्ते ने इस दौरान जमकर उपद्रव मचाया और जाते-जाते उग्रवादियों ने पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-on-high-alert-section-144-enforced-police-everywhere-cm-yogi-cancels-all-programs/">यूपी

हाई अलर्ट पर, धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा अतीक-अशरफ का पोस्टमार्टम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही