Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा :  नाबालिग बच्ची को सगाई समारोह से उठा ले गये, सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. यहां सगाई समारोह में शामिल होने आयी एक नाबालिग लड़की को तीन युवक जबरन उठाकर ले गये और सामूहिक दुष्कर्म किया. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा और जेल भेज दिया.
Advertisement
Advertisement

Simdega : सिमडेगा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. यहां सगाई समारोह में शामिल होने आयी एक नाबालिग लड़की को तीन युवक जबरन उठाकर ले गये और सामूहिक दुष्कर्म किया. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा और जेल भेज दिया.  

 

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है. वह कुरडेग में अपनी मौसी के घर आयी हुई थी. पिछले 10 दिनों से यहीं रह रही थी. रविवार,14 जून की रात वह गांव में ही आयोजित एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी. 

 

वहां नाच-गान चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर गांव के ही तीन युवक विक्की राम उर्फ विक्की घांसी, निलेश बारला और देवदत्त डोम जबरन पीड़िता को खींचकर पास के एक सुनसान घर में ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.  

 

इसके बाद युवकों की दरिंदगी से सहमी पीड़िता किसी तरह छत्तीसगढ़ स्थित अपने घर लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे.स्थानीय पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज कर सिमडेगा पुलिस से संपर्क साधा. 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरडेग थाना पुलिस ने कांड संख्या 25/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 70(2), 127(2), 96 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. 

 

इसके बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर तीनों आरोपी विक्की राम, निलेश बारला और देवदत्त डोम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही