Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा विधायक और डीडीसी कर रहे अधिकारों को हनन : रोस प्रतिमा सोरेंग

Advertisement
Advertisement
Simdega : जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग और उपाध्यक्ष सोनी पैकरा ने कहा कि हमारे अधिकारों का हनन सिमडेगा विधायक और डीडीसी के द्वारा किया जा रहा है. हमें मान और सम्मान नहीं मिल रहा है. जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद के मद से होने वाले योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी दूसरे जनप्रतिनिधियों से कराया जा रहा है. वहीं कोई भी कार्यक्रम की सूचना ससमय नहीं दी जाती है. कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के ही दिन या उसके 5 से 10 घंटे पहले दी जाती है. एक साजिश के तहत हमलोगों की अनदेखी की जा रही है. हमलोग इसका विरोध करते हैं. ऐसा ही रवैया रहा तो पंचायती राज्य विभाग एवं वरीय पदाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे. जिला परिषद के द्वारा संचालित योजना का दूसरों के इशारों में काम किया जाता है. जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की गाड़ी 3-4 महीनों से खराब है, पर उसे बनाकर नहीं दिया जा रहा है. जिला परिषद के कई योजनाओं का सिमडेगा विधायक शिलान्यास और उद्घाटन करते हैं. जिला परिषद की योजनाओं का उद्घाटन दूसरों से करवाकर शिलापट्ट में जिला परिषद अध्यक्ष की जगह दूसरों का नाम लिखा जाए, ऐसा पूरे राज्य में कहीं नहीं होता है. ऐसी परंपरा की शुरुआत सिमडेगा में ही की जा रही है. यहां कई विभाग में 10 वर्षों से भी ज्यादा समय से जमे पदाधिकारियों-कर्मियों के मिलीभगत से सारा काम किया जा रहा है. जानकारी के बावजूद वरीय पदाधिकारी चुप्पी साधे हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-wife-ragini-singh-wrote-a-letter-to-the-health-secretary-for-the-treatment-of-sanjeev-singh/">धनबाद:

संजीव सिंह के इलाज के लिए पत्नी रागिनी सिंह ने स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही