Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : विधायक ने सुदूरवर्ती गांवों में विकास का दिया भरोसा समेत 2 खबरें

Simdega : कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया पंचायत के सुदूरवर्ती गांव बरटोली के लोगों से विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी मिले और समस्याओं को सुना. विधायक ने जल नल योजना का भी निरीक्षण किया. साथ ही बिजली की समस्याओं को भी देखा. पानी की समस्या को लेकर विधायक ने संबंधित विभाग के इंजीनियर को फोन कर तुरंत इसे दूर करने का निर्देश दिया. साथ ही तीन स्पेन का पुल बनाने के लिए अनुशंसा करते हुए अविलंब बनवाने की बात कही. इसे भी पढ़ें :राज्यपाल">https://lagatar.in/draupadi-murmus-tenure-as-governor-will-never-be-forgotten-by-the-tribals-jmm/">राज्यपाल

के रूप में द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल आदिवासी-मूलवासी कभी नहीं भूल पाएंगे- JMM
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/vvv-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

विधायक ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने बताया पिछले वर्ष फुलझर नदी पर पुल की अनुशंसा की गई थी जो अविलंब पुल बनने वाला है. कागजी कार्रवाई हो चुकी है काम जल्द होगा. मौके पर जिला विधायक प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक अध्यक्ष रावेल लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, श्यामलाल प्रसाद लचरागढ पंसस, फुलकेरिया डांग पंचायत अध्यक्ष आवेल बारला अमृत डुंगडुंग, महिमा डांग, ऐरेन केरकेट्टा ,फुलजेम्स केरकेट्टा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे. दूसरी खबर

फादर अरविंद खाखा का पुरोहित अभिषेक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ppp-8.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Simdega :बोलबा प्रखंड के पीड़यापोंछ पारिस में फादर अरविंद खाखा का पुरोहित अभिषेक हुआ. फादर अरविंद खाखा ने विधिवत अपना पहला धन्यवादी मिस्सा बलिदान अपने पैतृक गांव रेंगारबाहर बरटोली में चढ़ाया. धन्यवादी मिस्सा चढ़ाने के वक्त उनके साथ पल्ली पुरोहित पिड्यापोंछ फादर बेंजमीन डुंगड़ुंग, फादर ईमिल डुंगड़ुंग, फादर सुमन खलखो, फादर इल्याजर खाखा, फादर मानुवेल डांग और फादर अरबिंद के प्रोविन्सिल फादर मार्टिन साबियोमुत्थू ने सहयोग किया. फादर अरविन्द की प्रारंभिक शिक्षा पीड़यापोंछ स्कूल में हुई. हाई स्कूल रेन्गारिह से पास किया. उसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा बंगलौर. फिलिपिन्स, केन्या और इंग्लैंड से पूरी की. इसे भी पढ़ें :अब">https://lagatar.in/now-training-to-make-electric-vehicle-will-be-available-in-ranchi-youth-will-learn-the-art-of-making-battery-and-engine/">अब

रांची में मिलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने की ट्रेनिंग, बैट्री से लेकर इंजन बनाने की कला सीखेंगे युवा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ppp-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर ये रहे मौजूद

उनके पहला धन्यवादी मिस्सा मे झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा, जिला बीससूत्री सदस्य संजू डांग और वरिष्ठ झामुमो नेता सुनील सुरीन भी शामिल हुए. इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत ख़ुशी का दिन है. हम आज गौरवांवित महसूस कर रहे हैँ. जिला मुख्यालय से बहुत दूर जंगल-झारियों से निकल कर विदेशों में पढ़ाई करके समाज की सेवा में अपना जीवन न्यौछावर कर दिया है. हम उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लम्बी जीवन की कामना करते हैँ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही