Search

 
 
 

सिमडेगा : विधायक ने सनबोथा में बांध का किया शिलान्यास

 
झारखंड सरकार किसानों के लिए चला रही कई योजना : नमन बिक्सल कोंगाड़ी Simdega: कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने नवा टोली पंचायत के सनबोथा मे बांध का शिलान्यास किया. मौके पर उन्होंने कहा कि बांध बन जाने से क्षेत्र के किसानों, मक्षुआरे आदि लाभान्वित होंगे. किसान अपने खेतों में पानी के बिना खेती नहीं कर पा रहे हैं. अब उनके खेतों तक पानी पहुंचेगा. विधायक ने कहा कि हमारा देश और प्रदेश कृषि पर आधारित है. यहां के किसान खेती और जंगल की उपज पर निर्भर हैं. इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने किसानों के लिए अनेकों लाभकारी योजनाएं चलाई हैं. किसान कैसे सशक्त और समृद्ध हो इस पर सरकार कार्य कर रही है. कृषि विभाग के माध्यम से खाद बीज उपलब्ध कराया जा रहा है. कृषि को बढ़ावा देने के लिए जगह जगह डीप बोरिंग, तालाब निर्माण आदि किए जा रहे हैं. किसानों का जहां 50 हजार का कृषि ऋण माफ हो रहा था जो अब दो लाख तक माफी योजना सरकार ने लाई है. यही नहीं सभी क्षेत्रों में झारखंड सरकार लाभकारी योजनाएं चलाई है. कार्यक्रम में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, जिला उपाध्यक्ष श्याम लाल प्रसाद, फ्रांसिस बिलुंग, सुनील खड़िया, अशफाक आलम, राकेश कोनगाड़ी, जमीर अहमद, जमीर हसन, राकेश कोंगाड़ी अमृत डुंगडुंग आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-शक्तिमान">https://lagatar.in/shaktimaan-fame-mukesh-khanna-reaches-ranchi-will-see-the-location-for-the-film/">शक्तिमान

फेम मुकेश खन्ना पहुंचे रांची, फिल्म के लिए देखेंगे लोकेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही