Simdega : विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बांसजोर और जलडेगा प्रखंड के बोंगेरा, बेन्दोजोर, रोबगा सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण किया. विधायक ने वहां के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्या को सुना. लोगों ने भी विधायक के सामने अपनी बात रखी. लोगों ने नमन बिक्सल से बिजली, पानी, वृद्धापेंशन, विधवापेंशन सहित अन्य लाभकारी योजना का लाभ देने की अपील की. वहीं विधायक ने लोगों की उनको मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, सुशील जड़िया, अनिल डांग, गैब्रियल सम और महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-in-protest-against-holding-tax-in-domchanch-businessmen-kept-shop-closed/">कोडरमा
: डोमचांच में होल्डिंग टैक्स के विरोध में व्यवसायियों ने बंद रखा दुकान)
विधानसभा उपचुनाव : एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान [wpse_comments_template]
: डोमचांच में होल्डिंग टैक्स के विरोध में व्यवसायियों ने बंद रखा दुकान)
लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करने का किया जा रहा प्रयास
लोगों को संबोधित करते हुए नमन बिक्सल ने कहा कि आज हमारी झारखंड की सरकार गरीबों को लेकर बहुत सारी लाभकारी योजनाएं लाकर लाभान्वित करने का कार्य कर रही है. सरकार ने हर घर जल, हर घर नल योजना को पेयजल आपूर्ति से जोड़कर पानी की समस्यायों को दूर करने का कार्य शुरू कर दिया है. जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है, वैसे लोगों का हरा राशन कार्ड बन रहा है. साथ ही बुजुर्गों, विधवाओं को पेंशन योजना से लाभांवित करने का प्रयास किया जा रहा है. यह हमारी पार्टी और सरकार की सोच है. विधायक ने आगे कहा कि आज हमारे देश में एक दूसरे से नफरत की आंधी चल रही है. लोग भय की स्थिति में है. भाईचारा प्रेम समाप्ति की ओर है. हालांकि इस खाई को पाटने के लिए हमारी कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा करके लोगों को संदेश दिया कि हम उस देश में निवास करने वाले वासी हैं जो आपसी सौहार्द और प्रेम एक-दूसरे के बीच रखते हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-nda-candidate-sunita-chowdhary-voted-with-the-whole-family/">रामगढ़विधानसभा उपचुनाव : एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान [wpse_comments_template]
Leave a Comment