Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने पुल का किया शिलान्यास समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Simdega :  कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने 3 स्पेन के पुल का शिलान्यास किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि हमारी सरकार छोटे-बड़े विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध है. नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी विकास कार्यों को करा रहा हूं. मैंने विधानसभा क्षेत्र में कई बड़े-बड़े पुल तथा सड़कों बनाने की अनुशंसा की. जल्दी ही काम आरंभ होगा. साथ ही छोटे बड़े विकास कार्य विधायक मद से होगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bar-scam-hc-asks-case-io-to-find-audit-report/">जमशेदपुर

बार घोटाला : HC ने केस आईओ से कहा- ऑडिट रिपोर्ट खोजें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/21rc_m_169_21072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

ग्रामीणो के चेहरे खिले

ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधायक को धन्यवाद दिया. ग्रामीणो ने कहा कि वर्षों से इस पुल की मांग करते आ रहे थे लेकिन सरकार या किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. पुल का निर्माण आनन्द कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड करेगी. मौके पर जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि सुजान जोजो, बीडीओ विजय राजेश बारला, अंचलाधिकारी खगेन महतो, जलडेगा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील जड़ियां, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, बीस सूत्री अध्यक्ष गाबरियेल समद, अवध साहू, रहीम खान समेत ग्रामीण मौजूद थे. दूसरी खबर

सिमडेगा : रेड क्रॉस सोसायटी की जिला समिति का गठन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/21rc_m_172_21072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Simdega :  उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक हुई. आयोजित बैठक में रेड क्रॉस के माध्यम से ब्लड डोनेशन सहित अन्य सामाजिक कार्य पर फैसला लिया गया. रेड क्रॉस सोसायटी की नई जिला समिति का भी गठन किया गया. उपायुक्त सिमडेगा को पदेन अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा को पदेन उपाध्यक्ष बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय हुआ. इसके अलावा मोतीलाल अग्रवाल को चेयरमैन, संतोष सिंह को वाइस चेयरमैन, मोहन सिंह को सचिव, नरेश अग्रवाल को संयुक्त सचिव, दीपक रिंकू को सह सचिव, अभय विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, अधिवक्ता शमीम अख्तर को लीगल एडवाइजर और डॉक्टर राजेश कुमार, डॉक्टर एस पी टोप्पो को मेडिकल अफसर के रूप में चयनित किया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी समिति का भी गठन करते हुए कई सदस्यों को शामिल किया गया. तीसरी खबर

“भगवान से संबंध जोड़ने में ही जीवन की सार्थकता”

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/21rc_m_324_21072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Simdega : आनंद भवन में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण एवं नरसिंह अवतार, वामन अवतार कृष्ण जन्मोत्सव की चर्चा की गई. इस दौरान प्रवचन करते हुए कथावाचक व्यासपीठ शंकर भाई ऐन जानी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म की कहानी में काफी गहन अर्थ है. बतलाया कि देवकी शरीर का प्रतीक है और वासुदेव जीवन शक्ति के प्रतीक हैं. जब शरीर में प्राण का संचार होता है तब आनंद कृष्ण का जन्म होता है. परंतु जब अहंकार का उदय होता है सब आनंद स्वत: ही समाप्त होने लगता है. उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के बारे में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण 16 कलाओं से युक्त हैं. भगवान के सभी अवतारों में कृष्ण का अवतार सबसे श्रेष्ठ माना जाता है. भगवान श्रीकृष्ण अपनी लीलाओं के माध्यम से मानव सभ्यता को जीने की कला बताया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-total-of-24-people-were-examined-in-the-mental-illness-check-up-camp/">घाटशिला

: मानसिक रोग जांच शिविर में कुल 24 लोगों की हुई जांच
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/21rc_m_320_21072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय

कथावाचक व्यासपीठ शंकर भाई ऐन जानी ने कहा कि व्यक्ति भगवान के बाल रूप का दर्शन करता है, उसके जीवन में सदैव आनंद बना रहता है. भगवान से संबंध जोड़ने में ही जीवन की सार्थकता है. इस दौरान गुजरात से आए भजन गायक ने भक्ति गीतों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. इसके अलावा कोलकाता से आए कलाकारों ने धार्मिक प्रसंगों का जीवंत प्रस्तुतीकरण कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. इस मौके पर यजमान के रूप में पुरषोतम लाल अग्रवाल, प्रदीप शर्मा एवं अशोक गोयल सपत्नी शामिल हुए. कथा के आयोजन में समिति के ओमप्रकाश अग्रवाल, बजरंग बंसल, ओपी शर्मा, अमरनाथ बामलिया, पवन जैन, पवन मित्तल, बिनोद अग्रवाल, रामप्रताप शर्मा, अशोल जैन, ओमप्रकाश पीथरिया सहयोग कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही