Search

 
 
 

सिमडेगा : शिलान्यास किए बगैर ही लौटे विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी

 
सिमडेगा :  ठेठईटांगर, कोलेबिरा, बोलबा और जलडेगा में परकुलेशन टैंक का शिलान्यास होना था. मौके पर विभाग का एक भी पदाधिकारी मौजूद नहीं थे. इससे नाराज होकर विधायक बिना शिलान्यास किये ही वापस लौट गये. इसके बाद विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भूमि संरक्षण विभाग के पदाधिकारी हिमांशु रहाणा को मौके पर ही फोन लगाकर खूब फटकार लगाई. उन्होंने फोन पर पदाधिकारी को कहा कि दलाली करवा रहे हैं क्या. लाभुकों को योजना के बारे में कोई जानकारी है ही नहीं. विभाग के पदाधिकारी नदारद हैं. ऐसे होता है शिलान्यास. आप हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री बादल पत्रलेख को बदनाम करना चाहते हैं. 23 जनवरी को मुख्यमंत्री का आगमन है और उससे पहले ही सरकार को बदनाम करने का साजिश रचा जा रहा है. इसे भी पढ़ें: एचईसी">https://lagatar.in/hec-officers-agitation-continues-on-82nd-day/">एचईसी

के अधिकारियों का आंदोलन 82वें दिन भी जारी रहा

विधायक को किया गया था आमंत्रित

भूमि संरक्षण विभाग द्वारा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी को परकुलेशन टैंक का शिलान्यास करने के लिए आमंत्रित किया गया, किन्तु विभाग के पदाधिकारी की लापरवाही की शिलापट्ट पर ना तो फीता लगा, ना फूल अगरबत्ती कुछ भी नहीं था. विधायक जब शिलान्यास के स्थान पर पहुंचे तो व्यवस्था को देखकर नाराज हुए और अधिकारी को फोन से बात करते हुए चेतावनी दी कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और मंत्री से की जायेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/vvv-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-big-success-of-police-scorpio-laden-with-ganja-seized-many-arrested/">बहरागोड़ा

: पुलिस की बड़ी कामयाबी, गांजा से लदा स्कॉर्पियो जब्त, कई गिरफ्तार

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, रावेल लकड़ा, श्यामलाल प्रसाद, प्रखण्ड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव जमीर अहमद उर्फ प्रिंस, पूर्व नगर अध्यक्ष जमीर हसन, क्लेमेंट टेटे,अनिल समद,विजय बिलुंग, अमृत डुंगडुंग,अंतोनी बाधवार, फूलकेरिया डांग,सुनिल खड़िया पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष कोलेबिरा, मुखिया जीरेन मर्की भागीरथी साहू,टीटांगर प्रखण्ड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, प्रिंस, कार्यक्रम में विधायक की धर्म पत्नी विनिता जोजो कोनगाड़ी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही