Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा: विधायक नमन विक्सल ने किया गांवों का दौरा, ग्रामीणों की समस्या हल करने का किया वादा

Simdega : कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ कोलेबिरा प्रखंड के रैसिया पंचायत व शाहपुर पंचायत पहुंचे. वहां उन्होंने शाहपुर,चायाटोली,डीपाटोली गांवों का दौरा किया. विधायक ने श्रीकोंडेकेरा के आर सी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर स्थिति, का जायजा लिया. साथ ही चायाटोली से डीपाटोली होते हुए सड़क की स्थिति,पेयजल आपूर्ति योजना व बिजली की समस्या के बारे में लोगों से जाना. विधायक ने ग्रामीणों व्यक्तिगत समस्या व अन्य योजनाओं के बारे में बात की. इस दौरान ग्रामीणों ने मनरेगा योजना और बिजली से संबंधित समस्या से विधायक को अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से डीपाटोली गांव में केवल मीटर दिया गया है. लेकिन बिजली अब तक नहीं आयी है. अन्य गांव गुंडरीटोली,जितियाटोली और छप्परटोली गांव में बिजली बिल आ रहा है, लेकिन वहां ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब है. कई बार आवेदन देने के बावजूद भी कुछ नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/sahay-yojana-sports-competition-in-ranchi-from-february-16-to-18-cm-will-inaugurate/">रांची

में 16 से 18 फरवरी तक सहाय्य योजना खेलकूद प्रतियोगिता, सीएम करेंगे उद्घाटन

ग्रामीणों की समस्या विधायक ने सुनी

विधायक ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद कहा कि जल्दी ही इलाके की समस्या कका समाधान किया जाएगा. कहा कि प्रखंड के बीडीओ व अन्य अधिकारों को निर्देश देकर बिजली और पेयजल की समस्या दूर कर दी जाएगी. विधायक ने कहा कि मुखिया से मिलकर अपनी स्समयाओं को बताएं औरप जागरुक रहें ताकि आपकी समस्याओं को दूर किया जा सके. इस दौरान मौके पर विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, श्यामलाल प्रसाद पश्चिमी मंडल अध्यक्ष, राकेश कोनगाड़ी पूर्व अध्यक्ष, सुनील खड़िया सुरेश द्विवेदी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-two-bike-riders-injured-in-road-accident-condition-critical/">तांतनगर

: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही