Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : विधायक ने निर्माण कार्य का लिया जायजा, घटिया सामग्री देख लगाई फटकार

Advertisement
Advertisement
Simdega:  कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस क्रम में अपने समर्थकों के साथ विधायक ने टीटांगर प्रखंड के कोरोंमियां कर्रामुण्डा में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय का जायजा लिया. वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि निर्माण सामग्री बहुत ही घटिया और निम्न स्तर का प्रयोग किया जा रहा है. गिट्टी, बालू, छड़ आदि में गुणवत्ता ही नहीं है. बता दें कि एकलब्य विद्यालय में आदिवासी, दलित एवं पिछड़ों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे. विधायक ने इस बाबत विभाग के अभियंता लव कुमार केशरी और संवेदक के कर्मचारियों से पूछताछ की. कार्यस्थल पर कार्यरत कर्मियों ने ये स्वीकार किया कि सामग्री गलत गिर गया है. इसे वापस कर देंगे. वहीं बालू के लिए खनन विभाग या जिला अधिकारियों से किसी प्रकार का आदेश निर्गत नहीं है. परन्तु बालू का भरपूर डंम्पिंग किया गया है. विधायक ने कहा कि गलत सामग्री से कार्य कराया गया है, वो सही नहीं है. इसलिए किए गए कार्य को उखाड़ कर नये सिरे से ढलाई का कार्य किया जाना चाहिए. विधायक ने कहा कि इस बाबत विभाग के केन्द्रीय सचिव को पत्र लिखूंगा और झारखण्ड विधानसभा के माध्यम से कार्रवाई की मांग करूंगा. उन्होंने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें-भाजपा-कांग्रेस">https://lagatar.in/bjp-congress-deprived-people-of-facilities-enos-ekka/">भाजपा-कांग्रेस

ने लोगो को सुविधाओं से रखा वंचित : एनोस एक्का

वरीय अधिकारियों से करूंगा शिकायत : नमन विक्सल कोंगाड़ी

कार्यस्थल पर जानकारी प्राप्त हुई कि मजदूरों को मजदूरी भुगतान भी कम हो रहा है. इस पर नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि मैं उच्च अधिकारियों, केन्द्र सरकार के सचिव, राज्य स्तर के सचिव को अवगत कराऊंगा, झारखंड विधानसभा में मामले को उठाऊंगा. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक आलम, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव जमीर अहमद, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश डुंगडुंग, प्रखंड मिडिया प्रभारी सह प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, मोहम्मद वाहिद,जमीर हसन, सुलेमान तोपनो, मोहम्मद कय्यूम मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-elections-nawaz-sharif-intensifies-efforts-to-form-coalition-government-after-fractured-mandate/">पाकिस्तान

चुनाव : खंडित जनादेश के बाद नवाज शरीफ ने गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास तेज किये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही