Search

 
 
 

सिमडेगा मॉब लिंचिंग : बेसराजरा पहुंचे रघुवर, कहा- षडयंत्र रचकर संजू प्रधान की हुई हत्या

 
Simdega :  पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास शनिवार को सिमडेगा पहुंचे. उन्होंने बेसराजरा गांव पहुंचकर मॉब लिंचिंग में मारे गये संजू प्रधान के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली. रघुवर दास ने कहा कि पुलिस के सामने षड्यंत्र रचकर संजू प्रधान की हत्या हुई है. उनकी मां और पत्नी की करुण चित्कार भी पुलिस ने नहीं सुनी. इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है. इस ठगबंधन की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. राज्य सरकार की जांच पर किसी को भरोसा नहीं है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/rag1-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" />

न्याय मिलने तक लड़ेंगे बीजेपी कार्यकर्ता

संजू प्रधान के परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की CBI जांच की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा. रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य में CBI की सिफारिश की शक्तियों को आपने हाथ में ले लिया है, फिर भी संजू को न्याय मिलने तक भाजपा कार्यकर्ता लड़ेंगे.

इस सरकार में अबतक 10 से ज्यादा लिंचिंग की घटनाएं हुईं

रघुवर दास कहा कि हमारे समय हुई घटना पर झारखंड को `लींचिंग पैड` और `मानवता के नाम पर धब्बा` बताकर राज्य को बदनाम करने वाले हेमंत और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को इस घटना में कुछ भी गलत क्यों नहीं दिख रहा?  इस सरकार में अब तक 10 से ज्यादा लींचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं. जिसमें 6 लोगों ने जान गंवाई और 13 से ज्यादा घायल हुए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/spot1-750x536.jpg"

alt="" width="750" height="536" />

दो साल में झारखंड का क्या हाल कर दिया

उन्होंने कहा कि इस ठगबंधन सरकार ने दो साल में ही झारखंड का क्या हाल कर दिया है. रघुवर दास ने संजू प्रधान के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी दी. आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस दौरान सिमडेगा की पूर्व विधायक विमला प्रधान, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – तीसरी">https://lagatar.in/third-wave-4-percent-of-ranchis-infected-hospitals-admitted-with-common-symptoms-this-time-corona-is-moderate-to-average/">तीसरी

लहर : सामान्य लक्षण के साथ रांची के 4 प्रतिशत संक्रमित अस्पतालों में भर्ती, मध्यम से औसत है इस बार कोरोना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही