Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा: मोरमडेगा में सांसद जन पंचायत का आयोजन,अर्जुन मुंडा लोगों ने मिले

Simdega: जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत मोरमडेगा में सांसद जन पंचायत का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय सांसद ने जनता के बीच सरकार की योजनाओं को रखा. साथ ही अंचल और ब्लॉक में हो रहे कार्यों की लोगों को जानकारी दी. इस संदर्भ में अंचल अधिकारी समीर कश्यप ने भी अंचल के कार्यों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि अंचल का कार्य रैयत जमीन का लगान वसूलना और सरकार तक पहुंचाना है.इसके अलावा जमीन पर अवैध कब्जा ना हो उसका भी ध्यान रखना है. साथ ही बताया कि प्रकृति आपदा पर मुआवजा दिलाने को लेकर भी जानकारी दी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आजीविका के साथ विकास योजनाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना कार्. है. वहीं ब्लॉक गठन के संबंध मंत्री द्वारा पूछे जाने पर पदाधिकारी ने बताया कि ब्लॉक के अंदर कई पंचायतें होती हैं, जिसपर मानव प्रगति के लिए प्रशासनिक नियंत्रण जरूरी है. जल जीवन का मिशन कार्यक्रम के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी योजना यहां पर नहीं चल रही है. लेकिन आने वाले समय में शुरू होगा. जिसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा. वही मंत्री ने आम लोगों से भी कई सवाल पूछे और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें -कानून">https://lagatar.in/sanjay-raut-lashed-out-at-law-minister-rijiju-said-his-statements-are-an-attempt-to-threaten-judges/">कानून

मंत्री रीजीजू पर बरसे संजय राउत, कहा, न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश है उनके बयान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही