Search

 
 
 

सिमडेगा : ‘मेरा पंचायत मेरी पहचान’ कार्यक्रम के तहत मुखिया कार्यशाला

 
पीरामल फाउंडेशन ने मुखिया कार्यशाला का किया आयोजन Simdega/Kolebira: कोलेबिरा प्रखंड सभागार में पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में ``मेरा पंचायत मेरी पहचान`` कार्यक्रम के तहत मुखिया कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कच्छप उपस्थित थे. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गांव के मुखिया को पंचायती प्रक्रियाओं के बारे मे जानकारी देना और उनके पंचायत को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन करना था. इसमें मुख्य रुप से जीपीपीएफटी फोरम को सक्रिय कराना, पंचायत के द्वारा चयन की गई थीम पर काम करना, झिरो ड्रॉप आउट ग्राम पंचायत बनाना, ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों को बेहतर बनाना, छात्रों के लिए स्कूल के बाद मोहल्ला क्लास शुरू करना जैसे विषयों पर चर्चा की गयी. गांव का विकास सुनिश्चित कराने वाली प्रक्रियाओं में मुखिया एवं ग्राम पंचायत के सहभागिता पर चर्चा की ग.। साथ ही गांधी फैलो द्वारा पंचायत एवं स्कूलों में किए जा रहें कामों पर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-32-youth-got-appointment-letters-in-the-employment-fair/">रामगढ़

: रोजगार मेला में 32 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

पंचायतों के विकास पर जोर

कार्यशाला में सिमडेगा जिले के 4 ब्लॉक कोलेबिरा, जलडेगा, बानो एवं पाकरटांड़ के मुखियाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. राज्य में चल रहे एमडीए प्रोग्राम में पंचायत की सहभागिता बढ़ाने के लिए पीरामल टीम के संजय कुमार गुप्ता ने फायलेरिया रोग के बारे में जानकारी दी. इसके निर्मूलन के लिए पंचायत की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया. कार्यशाला के अध्यक्ष के रुप में ब्लॉक प्रमुख दुतमी हेमरोम, मुख्य अतिथि के रुप मे कोलेबिरा प्रखण्ड के बीडीओ प्रदीप कच्छप, पीरामल फाऊंडेशन के एसपीएम सजीव जैन, रिसोर्स पर्सन मिथियास सिल्वेस्टर, डीएल विकास शर्मा, प्रोग्राम लीड अमित चतुर्वेदी, मनीषा नेगी गांधी फैलो सत्या सिंह, तनुश्री सरकार, रितेश मिश्रा, दीक्षा दुबे, श्रीकांत धोड़रे उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/petition-related-to-former-cm-hemant-sorens-participation-in-the-budget-session-high-court-will-give-its-decision-on-wednesday/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन के बजट सत्र में शामिल होने से संबंधित याचिका, HC बुधवार को सुनाएगा फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही