Search

 
 
 

सिमडेगा नगर परिषद चुनावः री-काउंटिंग के बाद अध्यक्ष पद पर ओलिवर लकड़ा विजयी

री-काउंटिंग के बाद परिणाम घोषित किया गया. अध्यक्ष पद पर ओलिवर लकड़ा विजेता घोषित किए गए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि अनिल तिर्की के 172 वोट से हराया. ओलिवर लकड़ा को कुल 4691 वोट मिले, जबकि अनिल तिर्की ने 4519 वोट हासिल किया.
 

Simdega : सिमडेगा नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की मतगणना में परिणाम को लेकर काफी गहमा-गहमी बेचैनी रही. शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे री-काउंटिंग के बाद परिणाम घोषित किया गया. अध्यक्ष पद पर ओलिवर लकड़ा विजेता घोषित किए गए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि अनिल तिर्की के 172 वोट से हराया. ओलिवर लकड़ा को कुल 4691 वोट मिले, जबकि अनिल तिर्की ने 4519 वोट हासिल किया.


अध्यक्ष पद के लिए कुल 21,005 मत पड़े, जिनमें 1,561 मत रिजेक्ट कर दिए गए. परिणाम की घोषणा होते ही ओलिवर लकड़ा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. उन्होंने ओलिवर लकड़ा को जीत की बधाई दी और क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई.


अध्यक्ष पद पर किसे कितने मिले वोट

 
ओलिवर लकड़ा : 4691

 
अनिल तिर्की : 4519 


फुल सुंदरी देवी : 3620 


रामबिलास बड़ाइक : 2887 


सेराफिनुस कुल्लू : 1684 


मंजू लकड़ा : 1011 


पुष्पा कुल्लू : 605 


एडविन जॉन बिलुंग : 427


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही