Search

 
 
 

सिमडेगा : सुशील कुमार बागे कॉलेज कोलेबिरा में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

 
Simdega : विश्व युवा दिवस के अवसर पर पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में सुशील कुमार बागे कॉलेज कोलेबिरा में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम में आमंत्रित सदस्य के रूप में झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का भी शामिल हुए. इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, व्याख्याता और सभी विद्यार्थी शामिल हुए. युवा दिवस के अवसर पर पीरामल फाउंडेशन और सुशील कुमार बागे कॉलेज के बीच एक एमओयू पर साइन किया गया. पीरामल के दीपशिखा कुमारी ने सर्व प्रथम एमओयू पर साइन से पहले इस प्रोजेक्ट के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी. पीरामल फाउंडेशन की दीपशिखा ने बताया कि युवाओं के लिए और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई प्रकार की योजनाओं को तैयार कर क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है. इसके सफल क्रियान्वयन के लिए युवाओं का साथ होना बहुत जरूरी है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-four-firs-registered-against-godda-mp-nishikant-dubey-cancelled-hc-orders/">BREAKING

: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज चार FIR रद्द, HC ने दिया आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही