Search

सिमडेगाः जलडेगा स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही आई सामने, भाजपा नेता की मौत से मचा हड़कंप

Simdega:  जलडेगा प्रखंड के डीपा टोली निवासी भाजपा के प्रखंड महामंत्री रामेश्वर सिंह की मौत के बाद स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इस मामले को लेकर भाजपा नेता अशोक बराइक ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण रामेश्वर सिंह की जान चली गई.
 
जानकारी के अनुसार सोमवार को शंकराचार्य के आगमन को लेकर चल रहे कथा कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर सिंह अचानक गिर पड़े. परिजन उन्हें तुरंत जलडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. आरोप है कि वहां न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही नर्स. इमरजेंसी वार्ड में कोई तत्काल इलाज की व्यवस्था नहीं थी.

परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों को फोन किए गए और उन्हें ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिल सका. ऑक्सीजन और प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधा भी तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई. हालत बिगड़ने पर उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से आगे बीरू अस्पताल रेफर किया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताया. परिजनों ने ड्यूटी से अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई, अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक की तैनाती और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

भाजपा नेता अशोक बराइक ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत है. रामेश्वर सिंह सामाजिक कार्यों में सक्रिय और लोकप्रिय व्यक्ति थे. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही