Search

 
 
 

सिमडेगा की खबरें- भाजपा पाकरटांड प्रखंड समिति की बैठक और सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ

 

भाजपा पाकरटांड प्रखंड समिति की बैठक

पहली खबर Simdega: पाकरडांड़ में भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक हुई. जिसमें लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई. बैठक में जिला महामंत्री दीपक पुरी, मंडल अध्यक्ष मनिन्दर बिंझिया, डाटा प्रबंधन जिला संयोजक श्रधानन्द बेशरा, सुदर्शन सिंह ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सीताराम प्रसाद, बिश्वनाथ मेहर, सागर सिंह, महेश सिंह लक्ष्मी कांत प्रसाद, राजेन्द्र राम, एसटी मोर्चा बासुदेव तिर्की, आनंद प्रधान, नंद किशोर दास, दुर्योधन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. ---- दूसरी खबर 

सिमडेगा सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र की शुरूआत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/2-5.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" /> Simdega: सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया. केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने वर्चुअली देशभर के 25 नशा मुक्ति केंद्रों का शुभारंभ किया. इन केंद्रों में सिमडेगा सदर अस्पताल का नशा मुक्ति केंद्र भी शामिल है. यहां के कार्यक्रम में उपायुक्त आर रॉनिटा, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार और सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार संयुक्त रूप से मौजूद रहे. उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम में शामिल होते हुए सदर अस्पताल नशा मुक्ति उपचार केंद्र का लोकार्पण किया. मौके पर जिला नजारत उप समाहर्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ पदम प्रकाश शाह, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ राजेद्र कुमार, आयुष चिकित्सक पदाधिकारी डॉ शिवदयाल और एएनएम उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही