Search

 
 
 

Simdega  News : कोलेबिरा में बस पेड़ से टकराई, 15 यात्री घायल

कोलेबिरा ब्लॉक के समीप शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में शिवम बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं
 

Simdega : कोलेबिरा ब्लॉक के समीप शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में शिवम बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने या बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, शिवम बस सिमडेगा से रांची की ओर जा रही थी. इसी दौरान हाईवे पर एक ट्रक को साइड देने के क्रम में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई.घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

 

थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना.हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही