Search

 
 
 

Simdega News : डीसी ने मछली का जीरा वितरण का किया शुभारंभ

सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने बुधवार को मत्स्य स्पॉन (मछली का जीरा) वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके तहत जिला मत्स्य कार्यालय की ओर से जिले के 8 चयनित लाभुकों के बीच 160 लाख मत्स्य स्पॉन (मछली जीरा) का वितरण किया गया.
 
मछली का जीरा वितरण का शुभारंभ करतीं डीसी कंचन सिंह.

Simdega : सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने बुधवार को मत्स्य स्पॉन (मछली का जीरा) वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके तहत जिला मत्स्य कार्यालय की ओर से जिले के 8 चयनित लाभुकों के बीच 160 लाख मत्स्य स्पॉन (मछली जीरा) का वितरण किया गया. इस पहल का उद्देश्य मत्स्य पालन को बढ़ावा देना, मत्स्य उत्पादन में वृद्धि व मछली पालकों की आय में बढ़ोतरी सुनिश्चित करना है.


अधिकारियों ने लाभुकों से वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन करने का आह्वान किया. ताकि इस सरकारी योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके. इस अवसर पर डीडीसी दीपांकर चौधरी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही