Search

 
 
 

Simdega News : डीसी ने किया मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने का निर्देश

सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने शनिवार को शहर के डेली मार्केट व नगर परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण ग्राहकों व आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. वहां अतिक्रमण व अव्यवस्था देख डीसी नाराज हुईं.
 
मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करतीं डीसी कंचन सिंह.

Simdega : सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने शनिवार को शहर के डेली मार्केट व नगर परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण ग्राहकों व आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. वहां अतिक्रमण व अव्यवस्था देख डीसी नाराज हुईं और नगर परिषद अधिकारियों व सदर सीओ को अविलंब अतिक्रमण हटवाकर व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. साथ ही मार्केट कॉम्प्लेक्स स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क की सफाई करवाकर बच्चों के लिए हर दिन खोलने की बात कही.


निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, नगर परिषद के प्रशासक अरविंद तिर्की, नजारत उप समाहर्ता नरेश रजक, सिटी मैनेजर साहित्य अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही