Search

 
 
 

Simdega News : शिक्षा उप निदेशक ने किया पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण, दिये निर्देश

राज्य की प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक नीलम आईलीन टोप्पो ने शनिवार को पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजूटोली व पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बानो का औचक निरीक्षण किया. विद्यालयों में कमियां मिलने पर उन्होंने दोनों प्रधानाध्यापकों को कार्यशैली में सुधार करने की हिदायत दी.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega : राज्य की प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक नीलम आईलीन टोप्पो ने शनिवार को पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजूटोली व पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बानो का औचक निरीक्षण किया. विद्यालयों में कमियां मिलने पर उन्होंने दोनों प्रधानाध्यापकों को कार्यशैली में सुधार करने की हिदायत दी. उन्होंने क्लास रूम में जाकर  हिंदी व खड़िया भाषा की कक्षाएं लीं और बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया.

 

Uploaded Image

स्कूल का निरीक्षण करतीं प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक नीलम आईलीन टोप्पो.


राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजूटोली में विज्ञान व गणित प्रयोगशाला बंद मिलने पर उप निदेशक ने नाराजगी जताई. प्रभारी प्रधानाध्यापक बालमुकुंद महतो को प्रयोगशालाओं को तत्काल संचालित करने व कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया. विद्यालय में दो स्मार्ट क्लास में दो स्मार्ट टीवी लगाए गए थे,लेकिन दोनों बंद मिले. इस पर उप निदेशक ने कहा कि उपलब्ध कराए गए संसाधनों का समुचित उपयोग करें. स्कूल में नामांकित 255 विद्यार्थियों में सिर्फ 148 ही उपस्थित मिले. 

 

पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बानो में निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई, स्मार्ट क्लास को पूर्ण रूप से संचालित करने, पाठ योजना के अनुरूप शिक्षण कार्य व पीएम पोषण योजना के मेन्यू का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. साथ ही विभागीय निर्देशों के अनुरूप सभी प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया. मौके पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गायत्री साहू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन कुमार गोस्वामी, बीपीएम विकास कुमार, प्रधानाध्यापक बालमुकुंद महतो, दमयंती कुमारी, विमल सुरीन, वार्डन कमला बड़ाइक सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही