Search

 
 
 

Simdega News : कोलेबिरा डैम में डूबने से बुजुर्ग की मौत

सिमडेगा जिले के कोलेबिरा डैम में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोकबा निवासी रामकेश्वर नाग (62) के रूप में हुई है. डैम में शनिवार को शव देखे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को डैम से बाहर निकाला.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा डैम में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोकबा निवासी रामकेश्वर नाग (62) के रूप में हुई है. डैम में शनिवार को शव देखे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को डैम से बाहर निकाला.

 

Uploaded Image

डैम से शव निकालती पुलिस.


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डैम में डूबने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही