Simdega News : सिमडेगा में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो की छात्राएं स्वच्छता का संदेश लेकर सड़क पर उतरीं. कॉलेज परिसर से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान आसपास के क्षेत्रों से होते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचा.
छात्राओं ने हाथों में सफाई उपकरण लेकर सड़क किनारे बिखरे कचरों को हटाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की.
कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रह्लाद मिश्रा ने कहा कि बापू के लिए स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह स्वस्थ और जिम्मेदार समाज की पहचान थी. स्वच्छता अभियान की सार्थकता तभी है, जब लोग इसे अपनी नियमित आदत बनाएं. छात्राओं का यह प्रयास समाज को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. मौके पर जीएनएम प्राचार्य एरेन बेकस एएनएम प्राचार्य निशि डुंगडुंग, रिचा हेम्ब्रम, अलबिना टोपनो, खुशबू कुमारी, वंदना धनवार, आईवी सुप्रभा, पूनम कुमारी, लीलावती साहू, मटिलदा तिर्की, प्रिया कुमारी, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.