Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा की खबरें- केरसई में कृषि मेला और सरस्वती विद्या मंदिर में आशीर्वाद समारोह

केरसई में कृषि मेले का आयोजन

पहली खबर Simdega/Kersai: ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन (TRIF)  और टाटा ट्रस्ट के तत्वावधान में कुरडेग और केरसई प्रखंड में कृषि मेले का आयोजन किया गया. कृषि मेले में किसानों ने कई स्टॉल लगाए. इसमें अपने उत्पादों की जानकारी दी. वहीं टीआरआईएफ कुरडेग और केरसई में किसानों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं चला रही है. इसमें कृषि, सौर्य, विद्युतीकरण, सामुदायिक मजबूती, स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा शामिल हैं. सभी योजनाएं एचडीएफसी बैंक समर्थित हैं. ----- दूसरी खबर

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आशीर्वाद समारोह का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-10.jpg"

alt="" width="719" height="384" /> Simdega: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में कक्षा दशम के भैया-बहनों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया. आशीर्वाद समारोह के दौरान बच्चों को भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और विद्यालय से विदा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने भारत माता, सरस्वती माता और ओउम् की तस्वीर के समक्ष पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन कर किया. कार्यक्रम के दौरान कक्षा नवम के भैया-बहनों द्वारा सुंदर आशीर्वाद गीत गाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य-आचार्या द्वारा कक्षा दशम के भैया-बहनों को संबोधित करते हुए आशीर्वचन दिया गया. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही