Search

 
 
 

Simdega News: नगर परिषद की बैठक, दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास होगी साफ-सफाई व रौशनी की व्यवस्था

Simdega News : बैठक में समिति की ओर से नगर परिषद के समक्ष पंडालों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत, मुख्य सड़कों एवं पूजा पंडालों के आसपास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, बड़े पेड़ों की डालियों की छंटाई, नाली की सफाई एवं पानी निकासी, पंडालों में पेयजल की व्यवस्था तथा नियमित साफ-सफाई कराने की मांग रखी गई.
 
नगर परिषद की हुई बैठक

Simdega News: दुर्गा पूजा को लेकर सिमडेगा नगर परिषद में अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की की मौजूदगी में शहर क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और पंडालों के आसपास की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई.

 

इसे भी पढ़ें:

 


बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष अनूप केसरी, सचिव विकास साहू सहित सभी पूजा पंडालों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. समिति की ओर से नगर परिषद के समक्ष पंडालों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत, मुख्य सड़कों एवं पूजा पंडालों के आसपास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, बड़े पेड़ों की डालियों की छंटाई, नाली की सफाई एवं पानी निकासी, पंडालों में पेयजल की व्यवस्था तथा नियमित साफ-सफाई कराने की मांग रखी गई.


इसके अलावा रामनगर पावर हाउस स्थित पूजा पंडाल के सामने नाली की सफाई एवं सड़क मरम्मत, कुंजनगर पूजा पंडाल के दोनों ओर पहुंच पथ की मरम्मत, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम के लिए लाइट एवं जनरेटर की व्यवस्था तथा सभी पूजा पंडालों में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था कराने पर भी चर्चा हुई.


विसर्जन को लेकर डिप्टीटोली स्थित तालाब में अस्थायी रूप से रैंप निर्माण, तालाब के चारों ओर सफाई एवं लाइट की व्यवस्था तथा विसर्जन तालाब तक पहुंचने वाले मार्ग में भी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई.
नगर परिषद ने सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सहमति जताई. साथ ही स्वच्छ एवं व्यवस्थित पूजा पंडालों को प्रथम एवं द्वितीय रैंकिंग के आधार पर सम्मानित करने की घोषणा की गई. बैठक में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने पर भी जोर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही