Search

 
 
 

Simdega News : NSUI ने एस.के. बागे कॉलेज में चलाया “छात्रों की गूंज” अभियान

Simdega : एनएसयूआई द्वारा कोलेबिरा स्थित एस.के. बागे कॉलेज में “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया गया. इस दौरान छात्रों की शैक्षणिक व अन्य समस्याओं, सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना गया. विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग व विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega : एनएसयूआई ने कोलेबिरा स्थित एस.के. बागे कॉलेज में “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया गया. इस दौरान छात्रों की शैक्षणिक व अन्य समस्याओं, सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना गया. विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग व विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 

अभियान के दौरान NEET परीक्षा में पेपर लीक, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व निष्पक्षता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर छात्रों के साथ चर्चा हुई. विद्यार्थियों ने इन विषयों पर अपने विचार रखे और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया.

 

 

Uploaded Image

 

 

साथ ही, QR कोड स्कैन के माध्यम से विद्यार्थियों को एनएसयूआई के “छात्रों की गूंज” अभियान से जोड़ा गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भागीदारी दर्ज कराई.

 

इस अवसर पर एनएसयूआई सिमडेगा के जिला अध्यक्ष विवेक एक्का, रांची विश्वविद्यालय एनएसयूआई के महासचिव असाद एकराम, नगर अध्यक्ष प्रियंशु कुमार, महासचिव सोनू प्रजापति व अमन डुंगडुंग उपस्थित रहे.

 

एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि “छात्रों की गूंज” अभियान का उद्देश्य छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाना, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाना और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है. यह अभियान आगे भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही