Search

 
 
 

Simdega News: पाकरटांड थाना पुलिस ने 2 साइबर ठग को किया गिरफ्तार

पाकरटांड थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज, कुरियर रिसीविंग एवं एक मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए गए हैं.
 

Simdega: पाकरटांड थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज, कुरियर रिसीविंग एवं एक मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए गए हैं.

 

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से संदिग्ध मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया गया. जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी विभिन्न लोगों से सिम कार्ड और एटीएम कार्ड एकत्रित कर जामताड़ा भेजते थे. इसके बदले उन्हें हर माह रुपये देने का लालच दिया जाता था. पुलिस के अनुसार साइबर अपराधियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

 

https://lagatar.in/simdega-news-major-reshuffle-in-simdega-police-department-44-police-officers-transferred

https://lagatar.in/jamshedpur-news-daylight-purse-snatching-in-jamshedpur-woman-seriously-injured

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही