Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा की खबरें- शांति समिति और शौंडिक संघ कार्यकारिणी की बैठक

होली और शब-ए-बारात को लेकर कुरडेग थाने में शांति समिति की बैठक पहली खबर Simdega/Kurdeg: होली एवं शब-ए-बरात पर्व के मद्देनजर कुरडेग थाना परिसर में  अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें थाना प्रभारी मुन्ना रमानी, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, पूर्व जिला परिषद मनोज साय की मौजूद थे. सभी सदस्यों ने आपसी भाइचारे, एकता एवं हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का निर्णय लिया. इस दौरान अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने लोगों से अपील कि होली नहीं खेलने की इच्छा जताने वाले लोगों पर रंग गुलाल ना डालें. एक दूसरे का सम्मान करें. लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें. किसी भी प्रकार की अफवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें. ----- दूसरी खबर सिमडेगाः जिला शौंडिक संघ कार्यकारिणी की हुई बैठक सिमडेगा: जिला शौंडिक संघ कार्यकारिणी समिति की बैठक अरविन्द कुमार के अध्यक्षता में कुलदीप प्रसाद के निवास पर आयोजित की गई. बैठक में 7 मार्च को दोपहर 2 बजे समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन नीचे बाजार जूनियर कैंब्रिज स्कूल में करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा. इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा. बैठक मे अरविंद कुमार, कुलदीप प्रसाद, तेजबल शुभम,कुलदीप प्रसाद, अनिल प्रसाद, शिशीर अनुज प्रसाद, अमित रंजन प्रसाद, हलधर प्रसाद, रेखा रानी, सीता देवी,दीपा गुप्ता मौजूद थे. ------

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही