Simdega: बकरीद को लेकर समाहरणालय में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक एसपी कुमार सौरव और उपविकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई. इसमें आपसी सौहार्द और भाईचारगी के साथ त्याहारों मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपविकास आयुक्त ने भाईचारे एवं सद्भावना पूर्वक पर्व को मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का अगर कोई असामाजिक तत्व प्रयास करेगा तो पुलिस प्रशासन ऐसे तत्वों के साथ सख्ती से पेश आएगी. उन्होंने कहा कि बकरीद के दिन घूरती रथयात्रा भी है. इसलिए शांति समिति के सदस्यों की जिम्मेवारी है कि माहौव को बेहतर बनाए रखने में अपना योगदान दें. पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रखी जाएगी. -----------------
सिमडेगा की खबरें- बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक और कोलेबिरा विधायक का जनता दरबार
Leave a Comment