Search

सिमडेगा की खबरें- कोंगाड़ी से मिले तपस्विनी परियोजना के लोग और कोलेबिरा सीएचसी में पृथ्वी दिवस मना

तपस्विनी परियोजना के लोगों ने कोलेबिरा विधायक से की मुलाकात, समस्याओं से कराया अवगत

Simdega: तेजस्विनी परियोजना के जिला कमिटी, सभी प्रखंड समन्वयक, क्षेत्र समन्वयक, क्लस्टर समन्वयक एवं युवा उत्प्रेरकों ने कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया और समाधान कराने की मांग की. बताया गया कि तेजस्विनी परियोजना राज्य सरकार के द्वारा चलायी जा रही है जिसे विश्व बैंक मदद कर रहा है. इस परियोजना में जिला स्तर पर 476 क्लब का गठन किया गया है. जिसमें कुल 32000 से भी ज्यादा किशोरियों का नामांकन किया गया है, और किशोरियों द्वारा क्लब स्तर पर विभिन्न तरह के सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधि लगातार किए जा रहे हैं . परियोजना से जुड़ी किशोरियों को गांव घर में ही तरह-तरह के प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से तो जोड़ा जा ही रहा है. साथ ही स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों को NIOS के तहत 8वी एवं10वीं की शिक्षा दी जा रही है. --------

कोलेबिरा सीएचसी में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया

Simdega: कोलेबिरा सीएचसी में 21 अप्रैल को कायाकल्प कार्यक्रम के तहत विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. जिसमें एमओआईसी डॉ के के शर्मा द्वारा पृथ्वी को साफ, सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखने के लिए हॉस्पिटल के स्टाफ को जागरूक किया.जिसमें डब्लूएचओ के विजय भी शामिल हुए ,और उन्होंने लोगों को जागरूक किया. जिसमें पिरामल स्वास्थ्य की मंजूषा यादव द्वारा पीपीटी के माध्यम से लोगों को पृथ्वी दिवस के बारे में जागरूक किया गया, और 3R( Reuse , Recycle and Reduce) के उपयोग के बारे में फोटोज और वीडियो के माध्यम से बताया.कार्यक्रम का संचालन बीपीएम अश्वनी ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp