Simdega News : दुर्गा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के सिमडेगा जिला पुलिस अलर्ट है. पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. एसपी के निर्देश पर पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारियों को परखा गया. साथ ही पुलिस अधिकारियों व जवानों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया.
इसे भी पढ़ें
मॉक ड्रिल में भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने व अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया. आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया.
एसपी ने जिले के सभी थाना व ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त, वाहन जांच और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

