Search

 
 
 

Simdega News : कोलेबिरा में वाहन के धक्के से पोस्ट ऑफिस कर्मी की मौत

Simdega News: जिले के अघरमा गांव निवासी मोहम्मद अफजल पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थे. घटना की सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अफजल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलेबिरा पहुंचाया.
 
मोहम्मद अफजल की फाइल फोटो.

Simdega News : सिमडेगा जिले में कोलेबिरा-रांची मुख्य मार्ग पर देवनदी के समीप बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार मोहम्मद अफजल की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अफजल किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 


जिले के अघरमा गांव निवासी मोहम्मद अफजल पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थे. घटना की सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अफजल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलेबिरा पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अफजल की मौत की खबर से अघरमा गांव सहित पूरे कोलेबिरा क्षेत्र में शोक का माहौल है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही