Search

 
 
 

Simdega news: कचरा ट्रांसपोर्ट स्टेशन से बीमारी फैलने की संभावना, दूसरे जगह स्थानांतरित की मांग

Simdega : नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू ने शुक्रवार को डीसी कंचन सिंह से मुलाकात किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा
 

Simdega : नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू ने शुक्रवार को डीसी कंचन सिंह से मुलाकात किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से नगर उपाध्यक्ष ने डीसी को बताया कि नगर परिषद के वार्ड 12 स्थित गुलजार गली बाजार टांड पथ में सड़क किनारे एक कचरा डंपिंग स्टेशन बनाया गया है.  जहां पूरे शहर में हो रही साफ-सफाई के बाद संग्रह किए गए कचरा को जमा किया जाता है.

 

उन्होंने बताया कि डंपिंग स्टेशन जिस जगह पर बनाया गया है.  उसके आस-पास कई आवासीय परिसर मौजूद हैं. इसलिए वहां हमेशा बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है. कचरे से उत्पन्न हो रहे बदबू के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है. इस बदबू के साथ ही लोग दिन-रात जी रहे हैं.  जो उनके स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है.


नप उपाध्यक्ष ने बताया कि जिस जगह कचरा डंपिंग स्टेशन है. वहां सिमडेगा शहर का सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार सोमवार और गुरुवार को लगाया जाता है. इसी साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों के लोग यहां व्यापार करने आते हैं. 

 

कचरे के कारण ग्रामीणों में भी बीमारी फैलने की संभावना बनी रहती है. नप उपाध्यक्ष ने डीसी से कचरा ट्रांसपोर्ट स्टेशन को किसी दूसरे उपयुक्त जगह पर स्थानांतरित करने की मांग की है. ताकि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य पूरा हो सके. डीसी ने भी लोगों की भावनाओं को ख्याल में रखते हुए सकारात्मक पहल करने की बात कही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही