Simdega News : सिमडेगा में द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. डीसी कंचन सिंह ने शुक्रवार को रांची पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उन्हें रामरेखा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया.
डीसी ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा गेहूं के तिनकों से तैयार भगवान श्रीराम की आकर्षक कलाकृति मुख्यमंत्री को भेंट की. इस अनूठी कलाकृति को देखकर मुख्यमंत्री ने दीदियों की कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर की सराहना की. साथ ही राजकीय रामरेखा महोत्सव की सफलता की कामना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.