Search

 
 
 

Simdega News: सिमडेगा एसपी ने कई थाना प्रभारियों को बदला, 8 सब-इंस्पेक्टरों का तबादला

Simdega News: श्यामनन्दन सिंह को पाकरटांड थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है. प्रदीप कुमार को केरसई थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रोहित कुमार रजक को बानो थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसी तरह संतोष कुमार राय को बोलबा थाना प्रभारी बनाया गया है. धनंजय कुमार को गिरदा ओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Simdega News: जिले के पुलिस महमे में आठ सब-इंस्पेक्टरों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कई थाना और ओपी प्रभारियों को भी बदला गया है. वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस कार्यालय और पुलिस केंद्र में नई जिम्मेदारी दी गई है.


इसे भी पढ़ें:

 

तबादले के तहत श्यामनन्दन सिंह को पाकरटांड थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है. प्रदीप कुमार को केरसई थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रोहित कुमार रजक को बानो थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसी तरह संतोष कुमार राय को बोलबा थाना प्रभारी बनाया गया है. धनंजय कुमार को गिरदा ओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

 

वहीं अभय कुमार सिंह को एसपी कार्यालय में प्रभारी अनुसंधान विंग की जिम्मेदारी दी गई है. सोनू पाठक को एसपी कार्यालय में प्रभारी हिंदी शाखा के पद पर पदस्थापित किया गया है. विनायक कुमार पाण्डेय को पुलिस केंद्र, सिमडेगा में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. पुलिस प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार नई पदस्थापना पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही