Search

 
 
 

Simdega News :  मुहर्रम को लेकर SP का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सिमडेगा पुलिस मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अलर्ट है. इसको लेकर एसपी ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया.
 

Simdega : सिमडेगा पुलिस मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अलर्ट है. इसको लेकर एसपी ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों और मुहर्रम जुलूस के संभावित मार्गों का निरीक्षण किया.

 

एसपी ने मुहर्रम कमेटी के सदस्यों और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर चर्चा की. उन्होंने प्रशासन का सहयोग करने, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और आपसी भाईचारे और समन्वय के साथ पर्व मनाने की अपील की.

 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो. असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार रहे.

 


सिमडेगा पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही