Search

 
 
 

Simdega News :एसपी ने दुर्गा पूजा पर रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिया निर्देश

Simdega News: दोनों पदाधिकारियों ने रात्रि गश्ती में तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों को पूरी सतर्कता व मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया.
 
जायजा लेती टीम.

Simdega News : सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को रात्रि गश्ती सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी थाना व ओपी प्रभारियों को इस पर अमल शुरू करने को कहा है. ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों, पूजा पंडालों व आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ाने को कहा है. 


इसी क्रम में सीनियर डीएसपी (मुख्यालय) और  सिमडेगा, बानो व जलडेगा के पुलिस इंस्पेक्टर ने रात्रि गश्ती दलों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान गश्ती दलों की सक्रियता, वाहन जांच अभियान, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, पूजा पंडालों के आसपास की स्थिति एवं पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की सतर्कता का जायजा लिया गया.


दोनों पदाधिकारियों ने रात्रि गश्ती में तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों को पूरी सतर्कता व मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया. गश्ती दलों को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर विशेष निगरानी रखने, नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण करने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही