Search

 
 
 

Simdega News : सांप के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक बनी वजह

केरसई प्रखंड के डोंगीझरिया गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान गुलाब मिंज के रूप में हुई है. परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की बजाय काफी देर तक झाड़-फूंक और पारंपरिक उपचार कराते रहे.
 
सदर अस्पताल में शव के साथ परिजन.

Simdega : सिमडेगा जिले के केरसई प्रखंड के डोंगीझरिया गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान गुलाब मिंज के रूप में हुई है. मृतका बहू निशि ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 3 बजे उसकी सास को घर में सांप ने काट लिया. परिजन तत्काल अस्पताल ले जाने की बजाय काफी देर तक झाड़-फूंक और पारंपरिक उपचार कराते रहे.


महिला की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही