Search

 
 
 

सिमडेगा : किसान आंदोलन के भारत बंद के समर्थन में NH-143 किया जाम

 
Simdega : न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों ने मजदूर यूनियनों के साथ मिलकर आज शुक्रवार भारत बंद (ग्रामीण) का ऐलान किया है. भारत बंद को सिमडेगा जिले के कांग्रेस, झामुमो और झापा का समर्थन मिला है. कार्यकर्ता और नेताओं ने बस स्टैंड के समीप एनएच-143 सिमडेगा जाम कर दिया है. सड़क पर बैठने की वजह से वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया है.

पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-2-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झापा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी किसानों के साथ है. वहीं जेएमएम भी देशव्यापी बंदी के समर्थन में है. इसको लेकर सारी रूट की बसों का भी परिचालन बंद है. सिमडेगा पुलिस व प्रशासन भी बंदी को लेकर अलर्ट मोड पर है. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही