Search

 
 
 

सिमडेगा : सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, वाहन जब्त

 
Simdega  :  कोलेबिरा थाना मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. वृद्ध की पहचान कोलेबिरा निवासी सचिता (58 वर्षीय)  के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सचिता ब्लॉक के पास स्थित ममता ढाबा में रात में काम करता था. वह अहले सुबह अपने घर लौट रहा था. इसी बीच वह ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकराकर गिर गया. इसके बाद पीछे से आ रही गाड़ी का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. (पढ़ें, समस्तीपुर">https://lagatar.in/samastipur-pickup-van-full-of-kanwariyas-crashed-one-dead-more-than-50-injured/">समस्तीपुर

: कांवरियों से भरी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 50 से अधिक घायल)

स्पीड कंट्रोल की सुविधा नहीं होने से यहां अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं 

घटना की जानकारी मिलते ही कोलेबिरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ लिया है. घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित है. लोगों का कहना है किकोलेबिरा मेन रोड़ में कही भी स्पीड कंट्रोल की सुविधा नहीं है. ऐसे में वाहन चालक मेन चौक पर भी 60 से 70 km/h की रफ्तार से गाड़ी चलते हैं.  जिससे हमेशा यहां सड़क दुर्घटनाएं होने की स्थिति बनी रहती है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-excise-departments-action-pickup-van-loaded-with-illegal-liquor-seized-from-home/">पलामू

: उत्पाद विभाग की कार्रवाई, घर से अवैध शराब लदा पिकअप वैन जब्त, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही