Search

 
 
 

सिमडेगा : दो बाइकों के बीच टक्कर में एक की मौत, दो घायल

 
Simdega/Bano: बानो थाना के हाटिंगहोडे स्थित आवासीय विद्यालय के समीप दो बाइकों के बीच टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, घायलों को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सिजांग निवासी इमानुएल तोपनो (38 वर्ष) मोटरसाइकिल से अपने घर से किरीबुरू जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल सवार सचिन सुरीन व पौलुस समद से आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना में सिंजाग निवासी इमानुएल तोपनो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि सचिन सुरीन व पौलुस समद गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को 108 एंबुलेंस के. माध्यम से बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गयी. साथ ही शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/violent-clash-between-two-groups-in-kharkhari-half-a-dozen-injured/">गिरिडीह

: खरखरी में दो गुटों में हिंसक भिड़ंत, आधा दर्जन जख्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही