Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा: जंगली सुअर के हमले से एक व्यक्ति घायल

Simdega: सिमडेगा के कोलेबिरा में जंगली सुअर के हमले से कोलेबिरा प्रखंड के रहने वाले 32 वर्षीय निरंजन सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये. दरअसल निरंजन सिंह दोपहर में बकरी चराने के लिए जंगल गये थे. इसी दौरान जंगली सुअर ने उन पर हमला बोल दिया. जिससे निरंजन गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल अवस्था में भागते हुए वह अपने घर पहुंचा. जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया अंजना लकड़ा ने घायल व्यक्ति का हाल-चाल लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहीं वन विभाग के पदाधिकारी नीतीश कुमार मामले की छानबीन करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां उन्हें तत्काल 2000 रुपये की सहायता राशि प्रदान करते हुए उचित मुआवजा देने की बात कही. इसे भी पढ़ें:  साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-health-minister-banna-gupta-fed-filariasis-medicine-to-children/">साहिबगंज

: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बच्चों को खिलाई फाइलेरिया की दवा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही