Search

 
 
 

सिमडेगा : शांति समिति की बैठक, शांति से होली मनाने की अपील

 
शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का निर्णय Simdega/Kolebira: होली, रमजान व रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को कोलेबिरा थाना में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कोलेबिरा थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने की. बैठक में होली पर्व शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. सबसे पहले थाना प्रभारी ने क्षेत्र में होली को लेकर जानकारी ली. मौके पर थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व त्योहार मनाने की परंपरा कोलेबिरा में पुरानी है. यहां सभी समुदाय के लोग मिलकर त्योहार मनाते आए हैं. इस बार होली में भी एकता व सामाजिक समरसता का परिचय सभी लोगों को देना है. साथ ही इस दौरान किसी तरह की हुड़दंग नहीं करें. नशापान से दूर रहें. किसी प्रकार का अफवाह ना फैलाएं और अफवाह से दूर रहें. यदि कोई भी उनके आसपास में हुड़दंग करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें. इसे भी पढ़ें-संवेदनशील">https://lagatar.in/police-patrolling-should-be-increased-in-sensitive-areas-ig/">संवेदनशील

इलाकों में पुलिस की गश्ती बढ़ायी जाय : आईजी

हुड़दंगियों से निपटेगी पुलिस : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस हुड़दंगियों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है. कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं लें. होली खेलने के बाद बच्चे या युवा नदी नाले तालाब में सतर्कता से स्नान करें. यदि कहीं भी किसी तरह का मामला होता है तो लोग इसकी सूचना थाना पुलिस को दें. मौके पर एसआई महेंद्र सिंह, कुन्दन कुमार, बन बिहारी कुमार, एएसआई कौशल कुमार सिंह, अहमद अली खान, एस मंडल, सांसद प्रतिनिधि रणधीर कुमार, पंचायत ममता ज्योति कश्यप, उषा देवी, दिव्या रोज, बंदरचुआं मुखिया विलियम समद, सुनील खड़िया, विधायक प्रतिनिधि श्याम लाल प्रसाद, सुलभ नेल्सन, वकील खान, जनेश्वर बिल्हौर, अमर नाथ सिंह, अभिषेक कुमार, धनंजय झा, देवेंद्र साहू के अलावे गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-leader-sanjay-found-guilty-in-absconding-from-court-fined-rs-3000/">जमशेदपुर

: अदालत से भागने मामले में कांग्रेस नेता संजय पर दोष साबित, तीन हजार अर्थदंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही