Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा: रामनवमी व सरहुल पर्व को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

Simdega: सिमडेगा के कोलेबिरा थाना परिसर में राम नवमी व सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी हरीश कुमार व थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने किया. जिसमे मुख्य रुप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार व प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया और पंचायत प्रतिनिधि, बजरंग दल के अध्यक्ष, सदस्य रामनवमी समिति और अखाड़ा के सदस्य शामिल हुए. बैठक में सरहुल व रामनवमी पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर चर्चा की गई. साथ ही पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया.

"शांतिपूर्ण तरीके से निकाले जुलूस"

थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने उपस्थित लोगों से कहां की रामनवमी व सरहुल पर्व हम लोगों के लिए आस्था का पर्व है. उन्होंने कहा कि रामनवमी जुलूस का लाइसेंस थाना में जमा करें ताकि लाइसेंस का नवीकरण कराया जा सके. पर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट रहेगी. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करे. बैठक में पूर्व निर्धारित समय व रूट मार्ग से होकर ही रामनवमी जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. अंचलाधिकारी हरीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व हम लोग पूर्व की भांति इस बार भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे. किसी भी समाज या धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला गाना बिल्कुल ना बजाएं. रामनवमी जुलूस के मौके पर अखाड़ा में पेयजल चिकित्सा सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग की गई. सीओ व थाना प्रभारी ने कहा कि इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी. ग्रामीणों ने बैठक में अवैध शराब पर अंकुश लगाने की मांग रखी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार, जेएमएम सदस्य फिरोज अली, मनोहर प्रसाद, जनेश्वर बिल्हौर, दिवाकर दास सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंधनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-rural-district-president-met-the-oustees-from-railway-freight-corridor/">धनबाद

: रेलवे फ्रेट कॉरिडोर से होने वाले विस्थापितों से मिले भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही