Search

 
 
 

सिमडेगा : कोलेबिरा थाना में शांति समिति की बैठक, उपद्रवियों पर रहेगी नजर

 
Simdega: रामनवमी, ईद और सरहुल त्योहार को लेकर कोलेबिरा थाना में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए पंचायत प्रतिनिधियों और सभी समुदायों के गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए. थाना प्रभारी राजदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, कोलेबिरा प्रमुख दुतामि हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी, अंचलाधिकारी अनूप कच्छप, प्रखंड विकास पदाधिकारी बीरेंद्र किंडो मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में पूजा के दौरान शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने, दूसरे समुदाय के धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने, निर्धारित रूट पर अखाड़ा जुलूस निकालने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने, स्थानीय लोगों का सहयोग लेने और हुड़दंगियों पर नजर रखने पर विचार-विमर्श किया गया. थानाप्रभारी राजदीप कुमार ने पूजा के दौरान निर्धारित डेसिबल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र को बजाने का निर्देश दिया. उन्होने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गानों और शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. उपद्रवियों पर पुलिस की नजर रहेगी. मौके पर कोलेबिरा मुखिया अंजना लकड़ा, डोमटोली मुखिया अनिता जड़िया, रैसिया पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, डोमटोली पंचायत समिति सदस्य ज्योति कश्यप, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली, वकील खान, मनोज प्रसाद, कृष्णा सिंह, विनोद कुमार उर्फ डब्लू आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पेयजल">https://lagatar.in/20-crore-embezzlement-case-from-drinking-water-department-police-arrested-cashier-recovered-rs-51-lakh/">पेयजल

विभाग से 20 करोड़ गबन मामला : पुलिस ने कैशियर को किया गिरफ्तार, 51लाख बरामद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/10rc_m_82_10042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही