Simdega : जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित गोंदल टोली गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कोलेबीरा पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति पैदल कोलेबिरा से सिमडेगा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान उसने कई गाड़ियों के सामने आने की कोशिश की. हालांकि बार-बार वह बच गया. लेकिन अंत में गोंदलटोली के पास जब एक ट्रक पार हो रहा था तो वह उसके सामने आ गया. अचानक गाड़ी के सामने आने से चालक ने नियंत्रित खो दिया और उसने उस व्यक्ति को धक्का मार दिया, जिससे उसकी जान चली गयी. इसे भी पढ़ें : चार">https://lagatar.in/adg-campaign-will-review-pending-condos-for-more-than-four-years/">चार
साल से अधिक समय से लंबित कांडों का एडीजी अभियान करेंगे समीक्षा [wpse_comments_template]
सिमडेगा : ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Leave a Comment