Search

 
 
 

सिमडेगा : भाजपा जिला कार्यालय में किया गया पौधरोपण

 
Simdega : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न तरह के फूल एवं फलदार पौधे लगाये गये. स्वच्छ भारत मिशन के संयोजक सह जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ने बताया कि झारखंड प्रदेश ने यह निर्णय लिया है कि पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने के लिए इस वर्ष बरसात में प्रदेश के हर जिले में सघन पौधरोपण किया जाना है. इसी को लेकर पार्टी के जिला कार्यालय में सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न तरह के फलदार एवं फूल के पौधे लगाये गये. यह अभियान निरंतर चलता रहेगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा, जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद, मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, प्रदेश समिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि नवीन सिंह, इस कार्यक्रम के सहसंयोजक अनिरुद्ध सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी, महिला नेत्री पिंकी प्रसाद, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष फुल सुंदरी देवी, भाजपा नेता राकेश रविकांत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि रामविलास बड़ाईक, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरा राम, गजानन बेसरा, बासुदेव तिर्की समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : डुमरी">https://lagatar.in/dumri-assembly-by-election-baby-devi-will-file-papers-on-august-17-cm-hemant-soren-will-be-present/">डुमरी

विधानसभा उपचुनाव : 17 अगस्त को पर्चा दाखिल करेंगी बेबी देवी, मौजूद रहेंगे सीएम हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही